✕

होम / बिजनेस / 5 टुकड़ों में बंटेगा Adani Group की पावर कंपनी का मल्टीबैगर शेयर, बोर्ड ने दी मंजूरी

5 टुकड़ों में बंटेगा Adani Group की पावर कंपनी का मल्टीबैगर शेयर, बोर्ड ने दी मंजूरी

Adani Power का यह स्टॉक स्प्लिट फैसला निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर बन सकता है, खासकर उन रिटेल निवेशकों के लिए जो अब तक इसकी कीमत ज्यादा होने के कारण इससे दूर थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) की बिजली उत्पादन कंपनी अडानी पावर (Adani Power) ने अपने शेयरों के स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है. कंपनी अपने हर एक इक्विटी शेयर को 1:5 के अनुपात में बांटेगी. यानी, हर 10 रुपये फेस वैल्यू वाला शेयर अब 2 रुपये फेस वैल्यू के 5 शेयरों में बदल जाएगा. इससे शेयर की कीमत प्रति यूनिट घटेगी, जिससे रिटेल और छोटे निवेशकों की भागीदारी बढ़ेगी.

बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है

Adani Power ने बताया कि 1 अगस्त, 2025 को हुई बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है. यह निर्णय कंपनी के शेयरधारकों की सहमति के बाद प्रभाव में आएगा. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि स्टॉक स्प्लिट से उसकी अधिकृत, इश्यूड, सब्सक्राइब्ड और पेड-अप कैपिटल में कोई बदलाव नहीं होगा.

शेयरधारकों की मंजूरी के बाद तय होगी रिकॉर्ड डेट

हालांकि, अभी तक स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की गई है. यह डेट शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद घोषित की जाएगी. प्रस्ताव के अनुसार, शेयर स्प्लिट के बाद Adani Power के इक्विटी शेयरों की कुल संख्या 2,480 करोड़ से बढ़कर 12,400 करोड़ हो जाएगी.

5 साल में 1500% से ज्यादा का रिटर्न

Adani Power का स्टॉक निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे चुका है. आंकड़ों के अनुसार:

- 1 महीने में 5% की बढ़त
- 3 महीने में 10% से अधिक की तेजी
- 6 महीने में लगभग 20% उछाल
- 2 साल में 76% का रिटर्न
- 5 साल में शानदार 1505% का रिटर्न

हालांकि, 1 साल में यह स्टॉक 6% टूटा है. बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹2.32 लाख करोड़ है.

स्टॉक स्प्लिट से क्या फायदा होगा?

स्टॉक स्प्लिट एक कॉर्पोरेट ऐक्शन है, जिसका उद्देश्य शेयर को छोटे यूनिट्स में बांटकर उसे ज्यादा लिक्विड बनाना होता है. इससे स्टॉक की कीमत कम हो जाती है और ज्यादा निवेशकों की पहुंच में आ जाती है, लेकिन कंपनी का कुल मार्केट कैप और निवेशकों की होल्डिंग वैल्यू नहीं बदलती. जो निवेशक रिकॉर्ड डेट तक शेयर होल्ड करेंगे, उन्हें बंटे हुए शेयर उनके डिमैट अकाउंट में मिलेंगे. इससे बाजार में ट्रेडिंग वॉल्यूम और निवेशकों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

5 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

7 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

9 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

9 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

7 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

5 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

15 hours ago