✕

होम / बिजनेस / अडानी ग्रुप को विदेशी बैंकों से मिला ₹2,400 करोड़ का कर्ज, जानिए कहां खर्च होगा यह फंड

अडानी ग्रुप को विदेशी बैंकों से मिला ₹2,400 करोड़ का कर्ज, जानिए कहां खर्च होगा यह फंड

यह फंडिंग अडानी ग्रुप की वित्तीय स्थिरता को दर्शाने के साथ भारतीय कॉर्पोरेट जगत में उसके बढ़ते प्रभाव और इंटरनेशनल क्रेडिट सिस्टम में उसकी पकड़ को भी रेखांकित करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कर्ज प्रबंधन और विस्तार योजनाओं के तहत दो बड़ी यूनिट्स के जरिए लगभग 2,400 करोड़ रुपये (करीब 275 मिलियन डॉलर) का कर्ज जुटाया है. इसमें Adani Airport Holdings Ltd (AAHL) ने 150 मिलियन डॉलर और Adani Ports and Special Economic Zone Ltd (APSEZ) ने 125 मिलियन डॉलर का कर्ज लिया है. इस रकम को विदेशी मुद्रा में लोन के रूप में लिया गया है और इसका उपयोग पुराने कर्ज चुकाने व बुनियादी ढांचे के विस्तार में किया जाएगा.

कहां से मिला लोन और क्या है इसकी शर्तें?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयरपोर्ट यूनिट को यह रकम बार्कलेज, डीबीएस बैंक, फर्स्ट अबू धाबी बैंक और Mitsubishi UFJ Financial Group जैसे बड़े बैंकों के सिंडिकेटेड लोन के जरिए मिली है. वहीं, पोर्ट यूनिट की फंडिंग Mitsubishi UFJ के साथ एक द्विपक्षीय (bilateral) समझौते के तहत हुई है. लोन की अवधि 4 साल है और ब्याज दर AAHL के लिए: SOFR + 300 बेसिस पॉइंट और APSEZ के लिए SOFR + 215 बेसिस पॉइंट है. SOFR यानी Secured Overnight Financing Rate एक इंटरनेशनल बेंचमार्क है, जिसके आधार पर ब्याज दर तय की जाती है.

पैसा कहां खर्च होगा?

इस फंडिंग का मुख्य उद्देश्य डॉलर बॉन्ड बायबैक यानी पुराने विदेशी कर्ज की समय पर अदायगी है. इसके अलावा ग्रुप कैपिटल एक्सपेंडिचर यानी एयरपोर्ट, पोर्ट्स और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर में इस राशि को निवेश करेगा. यह कदम अडानी ग्रुप की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और कर्ज पुनर्गठन की योजना के तहत उठाया गया है.

पहले भी जुटा चुके हैं फंड

इससे पहले जून 2025 में, अडानी एयरपोर्ट द्वारा संचालित मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने Apollo Global Management और अन्य निवेशकों से 750 मिलियन डॉलर जुटाए थे. इसके अलावा 250 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी, जिसका उपयोग हवाई अड्डे के विस्तार और उन्नयन में किया गया. बता दें, अडानी समूह की इस बेहतर फंडिंग पहुंच को देखते हुए S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने समूह की तीन कंपनियों पर 'पॉजिटिव आउटलुक' जारी किया है. यह दर्शाता है कि वैश्विक निवेशकों का भरोसा अडानी समूह पर बना हुआ है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

11 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

15 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

15 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

11 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

21 hours ago