होम / बिजनेस / इस Bank से 50 हजार से ज्यादा निकालने पर रोक, कहीं आपका तो नहीं है Account?

इस Bank से 50 हजार से ज्यादा निकालने पर रोक, कहीं आपका तो नहीं है Account?

रिजर्व बैंक नियमों के उल्लंघन को लेकर बैंकों पर कार्रवाई करता रहता है. खाताधारकों के हित सुरक्षित रखने के लिए भी RBI कार्रवाई करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बेंगलुरु स्थित नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक को लेकर बड़ा कदम उठाया है. RBI ने इस बैंक से जमा निकासी की सीमा 50,000 रुपए तय कर दी है. इसका मतलब है कि नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक के खाताधारक केवल 50 हजार ही निकाल सकते हैं. RBI ने यह फैसला बैंक की कमजोर फाइनेंशियल पोजीशन को ध्यान में रखते हुए लिया है. बता दें कि नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक की कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 13 शाखाएं हैं.

छह महीने का है प्रतिबंध
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजर्व बैंक ने नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक पर 24 जुलाई, 2023 को कारोबार बंद होने से लेकर छह महीने की अवधि के लिए व्यावसायिक प्रतिबंध लगाए गए हैं. RBI की तरफ से बताया गया है कि बैंक के जमाकर्ता डिपॉजिट इंश्योरेंस के तहत 'डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन' (Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation) में 5 लाख रुपए का दावा कर सकते हैं. इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि व्यावसायिक प्रतिबंध का मतलब बैंकिंग लाइसेंस रद्द करना नहीं है. 

पहले जुर्माना भी लगा था
RBI ने कहा कि नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार होने तक प्रतिबंधों के साथ बैंकिंग कारोबार करना जारी रखेगा. रिजर्व बैंक का ये प्रतिबंध समीक्षा के अधीन है और परिस्थितियों के आधार पर इनमें संशोधन भी किया जा सकता है. मई में आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए इस बैंक पर जुर्माना भी लगाया था. दरअसल, बैंक बचत बैंक खातों में मिनिमम बैलेंस के रखरखाव में कमी के लिए सीमा के अनुपात के बजाय निश्चित दंडात्मक शुल्क वसूल रहा था. इसी के चलते RBI ने जुर्माने की कार्रवाई की थी.

इतने करोड़ है जमा राशि
पिछली वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च, 2021 तक National Co-operative Bank में कुल 1679 करोड़ रुपए की जमा राशि थी और 1128 करोड़ का लोन था. उसके बाद का डेटा उपलब्ध नहीं है. वार्षिक रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि 31 मार्च, 2021 तक बैंक की नेट NPA प्रॉपर्टी 27.81 प्रतिशत थी, जबकि इसका पूंजी पर्याप्तता अनुपात यानी Capital Adequacy Ratio 12.12 प्रतिशत था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

10 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

15 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

17 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

7 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.