होम / बिजनेस / RBI की कार्रवाई से चढ़ गया इस Bank का पारा, खटखटाएगा अदालत का दरवाजा!

RBI की कार्रवाई से चढ़ गया इस Bank का पारा, खटखटाएगा अदालत का दरवाजा!

हम इस मामले के साथ अदालत जाना चाहते हैं और हम हमारे पास मौजूद सभी कानूनी विकल्पों को तलाश रहे हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

परेशानियों से घिरे अभ्युदय को-ऑपरेटिव बैंक (Abhyudaya Cooperative Bank) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि अभ्युदय कोऑपरेटिव बैंक भारत के केंद्रीय बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आदेश के खिलाफ अपील कर सकता है. बैंक द्वारा कानूनी कार्यवाही के विकल्प भी तलाशे जा रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला?
हाल ही में बैंक के चेयरमैन संदीप घंदत (Sandeep Ghandat) ने यह जानकारी भारत की शीर्ष मीडिया वेबसाइट से बातचीत के दौरान साझा की है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम इस मामले के साथ अदालत जाना चाहते हैं और हम हमारे पास मौजूद सभी कानूनी विकल्पों को तलाश रहे हैं. इस एक विकल्प के अलावा हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है क्योंकि RBI अपने आदेश को वापस लेता हुआ नजर नहीं आ रहा है. 24 नवंबर को RBI ने मुंबई स्थित अभ्युदय को-ऑपरेटिव बैंक (Abhyudaya Cooperative Bank) के बोर्ड की जगह ले ली थी. एक बयान में RBI ने इस फैसले के लिए खराब कॉर्पोरेट गवर्नेंस मापदंडों को कारण बताया था. 
कितना बड़ा है Abhyudaya Cooperative Bank?
अभ्युदय को-ऑपरेटिव बैंक (Abhyudaya Cooperative Bank) के चेयरमैन संदीप घंदत ने मीडिया से बातचीत के दौरान आगे यह भी कहा है कि बैंक भारत सरकार का रुख भी कर सकता है और सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुजारिश भी की जा सकती है. अभ्युदय को-ऑपरेटिव बैंक की आधिकारिक वेबसाइट की मानें तो 31 मार्च 2020 तक बैंक के पास 17.30 लाख से ज्यादा जमाकर्ता और 10,838 करोड़ रुपयों से ज्यादा की जमा राशि मौजूद थी. इसके साथ ही बैंक की वेबसाइट पर यह भी कहा गया है कि बैंक के पास 6,654 करोड़ रुपयों के एडवांस भी मौजूद थे और बैंक का CAR (Capital Adequacy Ratio) 12.60% था. 

RBI मांग रहा है डेटा
आपको यह भी बता दें कि 2020 के बाद से बैंक का प्रदर्शन पब्लिक डोमेन में मौजूद नहीं है. इंटरव्यू के दौरान संदीप ने यह भी कहा कि हो सकता है कि RBI अभ्युदय को-ऑपरेटिव बैंक (Abhyudaya Cooperative Bank) को बड़े बैंकों के साथ या फिर किसी छोटे वित्तीय बैंक (SFB) के साथ जोड़ने के बारे में विचार कर रहा हो. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पिछले लगातार 2 महीनों से RBI बैंक की हर शाखा के काम करने के तरीके के बारे में डेटा मांग रहा है.
 
यह भी पढ़ें: Apple iPhone बनाने वाली फैक्टरी को बड़ा करना चाहता है Tata, क्या है पूरा प्लान?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago