होम / बिजनेस / 2025 की पहली छमाही में भारत के ऑफिस रियल एस्टेट सेक्टर में 40% की जबरदस्त बढ़त
2025 की पहली छमाही में भारत के ऑफिस रियल एस्टेट सेक्टर में 40% की जबरदस्त बढ़त
भारत का कमर्शियल ऑफिस रियल एस्टेट सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, बेंगलुरु और पुणे इसकी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, खासकर टेक, को-वर्किंग और GCCs की मांग से
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago
भारत के कमर्शियल ऑफिस रियल एस्टेट सेक्टर ने 2025 की पहली छमाही (H1 2025) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 26.8 मिलियन वर्गफुट की नेट ऑफिस लीजिंग दर्ज की है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 40% अधिक है. देश के टॉप 7 शहरों में यह वृद्धि दर्ज की गई है. ANAROCK द्वारा जारी एक ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु 6.55 मिलियन वर्गफुट के ऑफिस स्पेस के अधिग्रहण के साथ मार्केट लीडर बना रहा, जबकि पुणे ने 188% की अभूतपूर्व वृद्धि के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाज़ार बनने का गौरव हासिल किया.
नया सप्लाई और किराए में इजाफा
ANAROCK ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर कमर्शियल लीजिंग एंड एडवाइजरी, पियूष जैन ने बताया “नई ऑफिस सप्लाई में 25% की वृद्धि हुई है, जो अब 24.51 मिलियन वर्गफुट पर पहुंच गई है. इससे बाज़ार में संतुलन बना हुआ है. वहीं वेकेंसी रेट मामूली घटकर 16.3% पर आ गई है और औसत किराया दर 4% बढ़कर ₹88 प्रति वर्गफुट प्रति माह हो गया है.”
सेक्टरवार प्रदर्शन
- आईटी-आईटीईएस सेक्टर ने कुल लीजिंग का 29% हिस्सा हासिल किया, जबकि को-वर्किंग स्पेस का योगदान 22% रहा.
- बैंकिंग, फाइनेंस और BFSI सेक्टर ने भी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराई.
प्रमुख आंकड़े (H1 2025)
श्रेणी विवरण
नेट ऑफिस लीजिंग 26.8 मिलियन वर्गफुट (H1 2025), H1 2024 की तुलना में 40% वृद्धि
बेंगलुरु 6.55 मिलियन वर्गफुट ऑफिस अधिग्रहण, 64% की सालाना वृद्धि
पुणे 188% की वृद्धि, नई सप्लाई में 533% का उछाल
नई ऑफिस सप्लाई 24.51 मिलियन वर्गफुट, पिछले वर्ष से 25% अधिक
औसत किराया ₹88 प्रति वर्गफुट/माह, 4% की बढ़त
वेकेंसी रेट 16.3%, H1 2024 में 16.7% थी
बड़े ट्रांजैक्शन्स 57% डील्स 0.1 मिलियन वर्गफुट से अधिक
GCC की भागीदारी कुल 5.45 Mn वर्गफुट लीजिंग बेंगलुरु में, 2.81 Mn NCR में, 2.77 Mn पुणे, 1.93 Mn हैदराबाद और 0.95 Mn चेन्नई में
आगे का रुख
बाजार के मजबूत बुनियादी ढांचे, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) के विस्तार और कॉरपोरेट सेक्टर में स्थिर विश्वास के चलते वर्ष 2025 के शेष हिस्से में भी इस सेक्टर के मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है.
टैग्स