✕

होम / बिजनेस / बाजार में तेजी का दौर, जानिए कहां करें निवेश और किन शेयरों से बनाएं दूरी

बाजार में तेजी का दौर, जानिए कहां करें निवेश और किन शेयरों से बनाएं दूरी

बुधवार को BSE सेंसेक्स 313.02 अंक यानी 0.38% की तेजी के साथ 82,693.71 पर और NSE का निफ्टी 91.15 अंक यानी 0.36% की मजबूती के साथ 25,330.25 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बुधवार यानी 17 सिंतबर को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुआ. दिनभर निवेशकों की खरीदारी से बाजार में उत्साह देखने को मिला. कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 313.02 अंक यानी 0.38% की तेजी के साथ 82,693.71 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 91.15 अंक यानी 0.36% की मजबूती के साथ 25,330.25 पर बंद हुआ. बाजार की तेजी में सबसे अहम योगदान पीएसयू बैंकिंग शेयरों का रहा. निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.61% उछलकर बंद हुआ. इसके अलावा निफ्टी आईटी (0.65%), निफ्टी ऑटो (0.55%), निफ्टी रियल्टी (0.41%), निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.37%) और निफ्टी पीएसई (0.74%) भी तेजी में रहे. हालांकि, निफ्टी फार्मा (0.10%), निफ्टी एफएमसीजी (0.14%) और निफ्टी मेटल (0.50%) गिरावट के साथ बंद हुए.

कौन से शेयर रहे टॉप गेनर और लूजर

कल सेंसेक्स पैक में एसबीआई, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, एशियन पेंट्स और सन फार्मा टॉप गेनर्स रहे. वहीं, बजाज फिनसर्व, टाइटन, आईटीसी, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल और एचसीएल टेक लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.08% बढ़कर 58,848.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 0.68% चढ़कर 18,423.20 पर बंद हुआ.

क्यों आई बाजार में तेजी?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका और भारत के बीच चल रही व्यापार वार्ता का सकारात्मक असर बाजार पर देखने को मिला. इसके अलावा स्थिर रुपया भी निवेशकों के विश्वास को बढ़ाने में सहायक रहा. निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले पर टिकी हुई थी. दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते भी बाजार में तेजी देखने को मिली.

इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी

जिन शेयरों में निवेशकों की जोरदार खरीदारी देखी गई, उनमें DCM Shriram, GRSE, PTC Industries, Elgi Equipments, IFCI, Zen Tech और KNR Constructions शामिल हैं. 162 से ज्यादा शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर छू लिया, जो बाजार में बुलिश ट्रेंड का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स से रहें दूर

टेक्निकल इंडिकेटर MACD ने चेतावनी दी है कि Bajaj Finserv, Titan Company, ITC, IndusInd Bank, HUL, Power Grid और Tata Steel में मंदी का रुझान बन रहा है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में अब गिरावट का दौर शुरू हो सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 hour ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

2 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

3 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

4 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 hour ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

9 hours ago