होम / बिजनेस / देश के दोपहिया बाजार में नजर आया बड़ा बदलाव, Hero को पीछे छोड़ नंबर 1 पर पहुंची ये कंपनी...

देश के दोपहिया बाजार में नजर आया बड़ा बदलाव, Hero को पीछे छोड़ नंबर 1 पर पहुंची ये कंपनी...

रक्षा बंधन के साथ ही देश में फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है. इस बीच देश के दोपहिया बाजार में होलसेल डिस्पैच के मामले में हीरो (Hero) को पछाड़कर होंडा ( Honda) पहले नंबर पर पहुंच गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के दोपहिया मार्केट में एक बड़ा बदलाव नजर आया है. दरअसल, होलसेल डिस्पैच के आंकड़ों के मुताबिक दोपहिया वाहन बाजार की अग्रणी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotCorp) पहले स्थान से अब दूसरे स्थान पर आ गई है. हीरो की प्रतिद्वंद्वी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अब अपनी जगह नंबर 1 पर बनी ली है, हालांकि रिटेल सेल में हीरो अब भी दोपहिया वाहन बाजार में नंबर 1 बनी हुई है. ये बड़ा बदलाव देश में फेस्टिव सीजव शुरू होते ही नजर आया है. तो आइए इन आंकड़ों पर कुछ नजर डालते हैं...

1.3 लाख यूनिट से अधिक घरेलू होलसेल डिस्पैच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अप्रैल-जुलाई की अवधि में होंडा का घरेलू होलसेल डिस्पैच 18.53 लाख यूनिट रहा, जबकि इस दौरान हीरो ने 18.31 लाख यूनिट से अधिक गाड़ियां डीलरों को भेजी. यह अंतर करीब 21,653 यूनिट का है. अगर इसमें निर्यात (Export) को भी जोड़ दिया जाए तो यह अंतर 1.3 लाख यूनिट से अधिक है. ऑटो एक्पर्ट्स का कहना है कि त्यौहारी सीजन से ठीक पहले यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है क्योंकि हीरो मोटोकॉर्प लंबे समय से दोपहिया वाहन सेगमेंट में बाजार की अग्रणी कंपनी रही है. त्यौहारी सीजन से पहले और रिकवरी के शुरुआती संकेतों के आधार पर होंडा ने नेटवर्क को आपूर्ति सुनिश्चित की है. इसका एक दूसरा कारण शहरी-ग्रामीण डायनैमिक्स है. 

होंडा की बाजार हिस्सेदारी में भी हो रहा इजाफा
उधर, होंडा की बाजार हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है और हीरो की घट रही है. होंडा की रिटेल बाजार हिस्सेदारी अप्रैल में 20 प्रतिशत से बढ़कर जुलाई में 24.3 प्रतिशत हो गई है, जबकि हीरो मोटोकॉर्प की बाजार हिस्सेदारी अप्रैल में 33 प्रतिशत से घटकर जुलाई में 29.4 प्रतिशत हो गई है. इस साल बंपर त्यौहारी सीजन की उम्मीद के साथ दोनों बड़ी कंपनियों के बीच मुकाबला चरम पर होगा.

रिटेल सेल में अब भी हीरो आगे
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अप्रैल-जुलाई के दौरान स्कूटर सेगमेंट ने मोटरसाइकिलों से बेहतर प्रदर्शन जारी रखा. घरेलू होलसेल में होंडा भले बी आगे हो लेकिन रिटेल सेल के मामले में होंडा अब भी हीरो मोटोकॉर्प के मुकाबले काफी पीछे है. एक्सपर्ट्स के अनुसार अप्रैल-जनवरी की अवधि में हीरो मोटोकॉर्प ने 17.5 लाख यूनिट से अधिक की रिटेल बिक्री की, जबकि होंडा ने 15 लाख यूनिट बेची. इस तरह दोनों कंपनियों के बीच रिटेल सेल का अंतर लगभग 2.5 लाख यूनिट है.

इसे भी पढ़ें-LIC ने इस सरकारी कंपनी में घटाई अपनी हिस्सेदारी, जानिए दोनों कंपनी के शेयर पर क्या पड़ा इसका असर?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

27 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

34 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

27 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

34 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

43 minutes ago