होम / बिजनेस / व्यापारियों के 'अच्छे दिन': 41 दिनों में होंगी इतने लाख शादियां और करोड़ों का कारोबार  

व्यापारियों के 'अच्छे दिन': 41 दिनों में होंगी इतने लाख शादियां और करोड़ों का कारोबार  

CAIT ने 35 शहरों के 4,302 व्यापारियों को इस सर्वेक्षण में शामिल किया, जिसके परिणामस्वरूप यह बात सामने आई कि 4 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच 32 लाख शादियां होनी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिजनेस के लिहाज से फेस्टिवल सीजन काफी अच्छा रहा और अब शादियों के मौसम में भी जमकर व्यापार होने की संभावना है. देश में 4 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच 32 लाख शादियां होनी हैं, जिससे व्यापारियों के लिए 3.75 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि व्यापारियों के लिए शादियों का मौसम 'अच्छी दिन' साबित होगा. अकेले दिल्ली में 3.5 लाख शादियों से 75,000 करोड़ का कारोबार हो सकता है.

इतने शहरों में हुआ सर्वे 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CAIT ने 35 शहरों के 4,302 व्यापारियों को इस सर्वेक्षण में शामिल किया, जिसके परिणामस्वरूप यह बात सामने आई कि 4 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच 32 लाख शादियां होनी हैं, जिससे व्यापारियों के लिए 3.75 लाख करोड़ रुपए का कारोबार हो सकता है. कोरोना महामारी के चलते शादियों से जुड़े कारोबारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ा था, ऐसे में उन्हें इस वेडिंग सीजन से काफी उम्मीद है. फेस्टिव सीजन के अच्छा जाने से यह उम्मीद और भी ज्यादा बढ़ गई है.  

फेस्टिव सीजन में जमकर खरीदारी
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेस्टिव सीजन व्यापारियों के लिए अच्छा रहा था. अकेले धनतेरस के मौके पर 45 हजार करोड़ का बिजनेस हुआ था. लगभग हर सेक्टर को इस दौरान कुछ न कुछ फायदा ज़रूर हुआ. ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए तो फेस्टिव सीजन सबसे ज्यादा शानदार रहा. अक्टूबर में व्हीकल्स की बिक्री में जोरदार इजाफा दर्ज किया गया. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़े के अनुसार, अक्टूबर में ऑटोमोबाइल की खुदरा बिक्री में बढ़ोतरी हुई. सालाना आधार पर दोपहिया वाहनों की बिक्री में 26 फीसदी का इजाफा हुआ. वहीं, तिपहिया वाहनों की बिक्री 66 प्रतिशत, पैसेंजर व्हीकल की 28%, कमर्शियल वाहनों की 28 प्रतिशत और ट्रैक्टर की बिक्री में 33 फीसदी का इजाफा रिकॉर्ड किया गया.

कोरोना ने पहुंचाया था नुकसान 
हमारे देश में शादियों में बड़े पैमाने पर खर्चा किया जाता है. लोग अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च करने से भी नहीं हिचकते. इसलिए भारत में शादियों का बाजार काफी बड़ा है. कोरोना महामारी की वजह से यह बाजार एकदम ठंडा हो गया था. हालांकि, कोरोना की पाबंदियों के दौरान भी शादियां हुईं, लेकिन ज्यादा धूम-धड़ाके के साथ नहीं. उस दौर में लोगों की आमदनी भी सीमित हो गई थी, इसलिए पाबंदियों के साथ कम खर्चे की यह भी एक वजह रही. अब जब स्थिति सामान्य हो गई है और फेस्टिव सीजन में अच्छा-खासा व्यापार हुआ है, तो व्यापारियों को शादियों के मौसम से आस बंध गई है.  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 hour ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago